फिरोजाबाद, फरवरी 13 -- शिकोहाबाद में मैनपुरी रोड पर दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए। पीड़ित कार स्वामी ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रवल प्रताप सिंह पुत्र अरुणेन्द्र प्रताप सिंह निवासी खिचौली थोर्वा थाना कुरावली मैनपुरी 28 दिसंबर की दोपहर में माता पिता के साथ अपनी कार से शिकोहाबाद से घिरोर की ओर जा रहा था। जब उनकी कार संत जनू बाबा पुलिस चौकी के निकट जियो पेट्रोल पंप के सामने पहुंची ही थी कि तभी सडक पर बने असुरक्षित अवैध कट पर सामने से आ रही हुंडई कार ने अचानक गलत दिशा से आकर उसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार पीड़ित, उसके माता पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि अवैध कट के कारण उसके, उसके परिवार की जान बाल बाल बची है। इलाज में काफी खर्च हु...