रुद्रपुर, मार्च 17 -- दिनेशपुर। एक व्यक्ति ने एसएसपी को पत्र सौंपकर अज्ञात पर उसकी कार को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। वार्ड चार निवासी ध्रुव बैद्य ने सोमवार को एसएसपी कार्यलय में शिकायती पत्र देकर कहा कि सात मार्च को अज्ञात ने घर के सामने खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। कहा कि घटना की तहरीर दिनेशपुर थाने में देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। 18 डीएनपी 01पी दिनेशपुर में कार को क्षतिग्रस्त करने की सीसीटीवी फुटेज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.