अलीगढ़, नवम्बर 30 -- कार-कैंटर की भिड़ंत में एक की मौत,6 घायल गभाना, संवाददाता। क्षेत्र के एनएच-34 हाईवे सीएनजी पंप के पास एक कार सवार की कार किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर केंटर से टकराती हुई डिवाइडर से टकराई जिसके बाद पलट गई। घटना में एक युवक की मौत छह लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार कार सवार अयान उम्र करीब 20 वर्ष अपने परिवारजन आकिब, लफीका, नीलूपर फिरोजाबाद के शीतल खां निवासी यह बुलंदशहर में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। जैसे ही गभाना क्षेत्र के हाईवे एनएच-34 सीएनजी पम्प के पास पहुंचे। तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकरा गई। कैंटर से टकराने के बाद वह कार डिवाइडर से टकराती हुई पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार व घटना को देख रहे लोगों की चीक पुकार मच गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.