लोहरदगा, नवम्बर 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के महादेव आश्रम के निकट सेन्हा थाना क्षेत्र के डांड़टोली में कार के साइलेंसर से निकली चिंगारी ने धान के खलियान को जलाकर राख कर दिया। इस आग में वह कार भी जलकर राख हो गई। जहां से चिंगारी निकली थी। घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार दीपक प्रकाश तिग्गा की कार खलिहान के पास बैक करने की कोशिश में कार पुआल में फंस गई। ड्राइवर ने कार को बाहर निकलने की कोशिश में गियर डाउन कर इंजन पर प्रेशर बनाया। जिससे साइलेंसर से चिंगारी निकलने लगी। इससे पुआल और पास में रखे गए धान के गांजों में आग लग गई। किसान अजीत महतो, विनोद महतो, उमेश महतो, अभय महतो और रामजु उरांव का करीब चार लाख रुपए का धान जलकर राख हो गया। कार ड्राइवर लपटें उठती देख गाड़ी को मौके पर छोड़कर जान बचाकर भागने की कोशिश की।...