बुलंदशहर, अप्रैल 10 -- बुलंदशहर। एक विवाहिता को अतिरिक्त दहेज में कार के लिए मारपीट कर तीन तलाक दे दिया गया। पीड़िता ने देवर पर छेड़छाड़ करने और ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाली देहात के भूड क्षेत्र निवासी पीड़िता विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 11 जनवरी 2023 को उसका निकाह दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र के युवक से हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने करीब 10 लाख रुपये खर्च करते हुए पर्याप्त दान-दहेज दिया था, किंतु ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि 26 नवंबर 2024 को ससुराल में देवर ने उसे अकेले देखकर कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.