जहानाबाद, फरवरी 6 -- शिव चर्चा में भाग लने के लिए सड़क क्रॉस कर रही थी बच्ची पटना- गया एनएच 33 पर मुसी के समीप हुआ हादसा मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मुसी के समीप शुक्रवार की दोपहर कार की टक्कर से 15 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई। मृतक किशोरी सुरुचि कुमारी मुसी गांव की रहने वाली थी। घायल अवस्था में वह सड़क पर गिरी हुई थी। ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह शिव चर्चा पूजा में भाग लेने के लिए सड़क पार कर रही थी तभी एक छोटी कर ने स ठोकर कर मार दी। ठोकर मारने के बाद वह गया की तरफ तेजी से भाग गया। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने बताया कि वह घर में अकेली थी। ताला लगाकर सड़क के दूसरी तरफ जा रही थी । ...