भागलपुर, दिसम्बर 5 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि पीरपैंती में फोरलेन से वापस अपने घर बाइक से जा रहे बाइक सवार को अनियंत्रित कार ने धक्का मार दिया जिससे वह जख्मी हो गया। हाथ, पांव में जख्म होने के कारण उसे तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल की पहचान सुशील ठाकुर के रूप में हुई है। उसके घायल होने की सूचना पर काफी संख्या में लोग उसे देखने अस्पताल पहुंचे। उसका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...