बांका, जनवरी 6 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर बांका पथ पर महगामा मोड़ के समीप मंगलवार को कार के धक्के से एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिउड़ी गांव के प्रीतम चौधरी(35) शहर एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में करीब दो दशक से काम कर रहे थे। मंगलवार को वह बाइक से मकदुमा गए थे। वहां से लौटने के क्रम में महगामा मोड़ के समीप अमरपुर से बांका की ओर जा रही तेज गति की कार ने उन्हें धक्का मार दिया तथा वहां से भाग निकला। धक्का लगते ही युवक बाइक से गिर गया तथा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।थोड़ी देर बाद उधर से गुजर रहे जिला पार्षद प्रतिनिधि अनमोल सिंह ने युवक को घायलावस्था में देख घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसडीपीओ अमर विश्वास पुलिस के साथ वहां पहुंचे तथा युवक के पहचान का प्रयास करने लगी। धीरे-धीरे वहां भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.