मिर्जापुर, फरवरी 3 -- कछवां। कछवां थाना क्षेत्र के मछली मंडी के पास सोमवार की सुबह नौ बजे कार के धक्के से ऑटो सवार एक किशोरी की मौत हो गई। ऑटो चालक और सवार दस महिलाएं जख्मी हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को कछवां अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत नाजुक देख अन्यत्र रेफर कर दिया गया। भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के बसंतापुर की 11 महिला मजदूर ऑटो में सवार होकर सुबह कछवां के खैरा गांव जाने के लिए निकली थीं। चालक ऑटो लेकर जैसे ही कछवां के मछली मंडी के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को बचाने में ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो सवार सभी महिला मजदूर जख्मी हो गईं। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त ऑटो से महिला मजदूरों को ब...