धनबाद, मार्च 3 -- झरिया। झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर बनियाहीर में रविवार को एक वेगनआर कार की टक्कर से टोटो चालक संतोष तुरी बुरी तरह से घायल घायल हो गया। सूचना मिलते ही झरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर टोटो एवं वैगन आर को जब्त कर थाना ले आई। वहीं घायल चालक को 108 एंबुलेंस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल चालक पुटकी थाना क्षेत्र पटिया बस्ती का रहने वाला है। वह अपने परिवार के साथ झरिया आया था। वहीं लोगों ने बताया कि कार के मालिक रंग पेंट करने के लिए बनियाहीर में एक गेराज में रखकर चला गया था। गैरेज मिस्त्री कार को दूसरे जगह साइड कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर टोटो से कार टकरा गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...