उन्नाव, जनवरी 4 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के उन्नाव हरदोई मार्ग स्थित रऊ करना चौराहा के पास शनिवार रात सड़क पार कर रहे बाइक सवार मजदूरों को कार के टक्कर मारने से मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर परिजन की तहरीर पर चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया। उसके बाद पुलिस ने अन्य आवश्यक कार्रवाई की है। रऊ करना गांव के रहने वाले 26 वर्षीय मोहित पुत्र किशोरी लाल इसी गांव निवासी नितीश कुमार 18 पुत्र शिव कुमार दोनों भट्ठे पर मजदूरी करते थे। शनिवार रात माखी मार्ग से सड़क पार करते समय सफीपुर से उन्नाव की ओर जा रही कार की चपेट में आने से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टर ने नीतीश को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.