धनबाद, नवम्बर 17 -- झरिया। झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग पर बस्ताकोला के समीप शनिवार की देर रात तेज रफ्तार कार के चकमा देने से बाईक सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक सहाना पहाड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया की गलत साइड से आ रही कार ने बाइक सवार को चकमा दे दिया। इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.