मेरठ, दिसम्बर 6 -- मवाना। खतौली निवासी एक युवक बहसूमा बाईपास पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे मवाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। खतौली निवासी सुरेंद्र शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अपनी बाइक से वापस खतौली लौट रहा था। जैसे ही वह बहसूमा बाईपास के पास पहुंचा, तभी एक कार ने उसकी बाइक में साइड मार दी। हादसे में सुरेंद्र मामूली रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही मौके पर राहगीर एकत्र हो गए और घायल को तुरंत मवाना स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...