सहारनपुर, फरवरी 19 -- मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव जाटोवाला में बुधवार रात शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब दहेज में कार न मिलने पर दूल्हे ने फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया। मंडप में दूल्हे की इस मांग से दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया। जाटोवाला निवासी धनिराम की बेटी की शादी चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव सुलतानपुर से तय हुई थी। आरोप है कि बारात पहले से ही देरी से पहुंची और फेरे के समय दूल्हे ने दहेज में कार की मांग रख दी। लड़की पक्ष द्वारा मांग पूरी करने से इनकार करने पर दूल्हे ने शादी से पीछे हटने की घोषणा कर दी। परिजनों ने पहले आपसी बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात बिगड़ती देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर द...