नोएडा, फरवरी 13 -- दनकौर संवाददाता। दनकौर-कासना रोड पर शुक्रवार शाम पतलाखेड़ा गांव के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की टक्कर से बाइक पर सवार दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बुलंदशहर निवासी 52 वर्षीय ओम प्रकाश और उनके अलीगढ़ निवासी 54 वर्षीय साढ़ू प्रताप शुक्रवार की शाम ग्रेटर नोएडा से अपने घर को लौट रहे थे। जब उनकी बाइक दनकौर-कासना रोड पर पतलाखेड़ा गांव के समीप पहुंची। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की टक्कर से बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को अंजाम देकर कार चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.