बगहा, जनवरी 24 -- चौतरवा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के परसौनी चौक से सरस्वती पूजा कर शुक्रवार देर शाम बाइक में पीछे से अनियंत्रित कार ने ठोकर मार दी। हादसे में सास गीता देवी (55) की मौत हो गई। वहीं उसकी बहू सोनी देवी (28) व बहू का भाई रवि कुमार तिवारी बुरी तरह घायल हो गये। दोनों का इलाज गोखपुर में चल रहा है। इधर, हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कार व बाइक जब्त कर ली है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि हमीरा परसौनी निवासी अंगद मिश्रा का साला रवि कुमार तिवारी अपनी बहन सोनी देवी, बहन की सास गीता देवी को बाइक पर लेकर परसौनी चौक पर सरस्वती पूजा करने गया था। देर शाम बहन व बहन की सास को बाइक से लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में ठोकर दी। तीनों बाइक सवार सड़क पर ही छितर गये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.