देवरिया, मई 23 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। अखबार बांटने जा रहे एक समाचार पत्र विक्रेता की शुक्रवार की सुबह नवलपुर के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सलेमपुर उपनगर के वार्ड नम्बर 12 परशुराम धाम निवासी बृजेश चौरसिया(50) पुत्र स्व. भागवत चौरसिया करीब 28 वर्षो से समाचार पत्र वितरण का कार्य करते थे। वे शुक्रवार की तड़के अखबार बांटने के लिए निकले थे। करीब साढ़े पांच बजे नगर स्थित बस स्टैंड के समीप सड़क क्रॉस कर रहे थे उसी दौरान नवलपुर के तरफ से आ रही एक कार ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.