गोरखपुर, दिसम्बर 9 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी अभिराजी देवी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह भगवानपुर बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थीं, तभी सोनौली हाइवे पर रावतगंज के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत भगवानपुर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पीड़िता की बेटी अंगीरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां अभिराजी देवी (पत्नी सीताराम, निवासी खिरिया) रोज की तरह बाजार करने भगवानपुर गई थीं। लौटते समय रावतगंज के पास मेहडापुरवा, थाना कोतवाली देवरिया निवासी नागेंद्र शर्मा अपनी अर्टिगा कार से तेज गति में आ रहे थे। अचानक कार ने उनकी मां को ठोकर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही ...