हाजीपुर, जनवरी 28 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के सुभई स्थित धर्म चौक के पास मंगलवार की रात करीब 10:00 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर ठोकर मारकर भाग रहे कार सवार युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मृत युवक सदर थाना क्षेत्र के एराजी नैनहा निवासी राजीव कुमार का 20 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जहां रोते-रोते उनका हाल बेहाल बना हुआ था। घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती रात महुआ रोड में धर्म चौक के पास एक अपाचे बाइक पर सवार व्यक्ति सनी कुमार को सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.