मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बतरौलिया पेट्रोल पंप के समीप एनएच 722 पर शुक्रवार की शाम कार ने बाइक में ठोकर मार दी। इसमें बाइक सवार तिलकपकड़ी निवासी मनोज सहनी के पुत्र राजेश सहनी (22) एवं जैतपुर थाना क्षेत्र के गिंजास निवासी फूलदेव सहनी के पुत्र विकास सहनी (21) जख्मी हो गए। दोनों ममेरे भाई बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद कार लेकर चालक फरार हो गया। पंसस पुत्र सूरज कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि रहमतुल्ला राइन मुन्ना सहित अन्य लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि राजेश और विकास रेवा गांव स्थित रिश्तेदार के घर से सरैया की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.