दरभंगा, दिसम्बर 2 -- सिंहवाड़ा। अतरवेल भरवाड़ा एसएच पर सोमवार की दोपहर अज्ञात कार की ठोकर से बाइक सवार युवक मुजफ्फरपुर जिला के गयाघाट थाना क्षेत्र के भगवतपुर निवासी सुन्देश्रर कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग एवं राहगीरों ने उसे इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सा अधिकारी डा संजय कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा प्रेमचंद नाम युवक की हालत गंभीर बताइ है। बताया गया है कि युवक अपने घर से बाइक से बहन के गांव सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भवानीपुर जा रहा था। जैसे ही वह मिर्जापुर जगनी से आगे बढ़ा कि सामने से आ रही कार ने उसे ठोकर मार दी। धंसना धंसने से मजदूर जख्मी, इलाजरत दरभंगा। मधुबनी जिला के झंझारपुर में चल रहे ...