महाराजगंज, मई 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के गजरही चौराहे पर सोमवार को एक अर्टिगा कार की ठोकर से बाइक पर सवार किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गजरही गांव का ही रहने वाला किशोर शिवा गांव के एक युवक की मोटरसाइकिल पर बैठकर संपतिहा चौराहे की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह गजरही चौराहे पर पहुंचा सामने से आ रही एक अर्टिगा कार से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। बाइक चालक एवं उस पर सवार किशोर कार की ठोकर से दूर जाकर गिरे। तेज आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े और गंभीर रूप से घायल हो चुके शिव को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.