देवरिया, दिसम्बर 18 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुशीनगर जिले के सिरसिया सिंघड़ी निवासी रुदल 48 वर्ष पुत्र धनराज की रिश्तेदारी जिले के बसडीला गांव में है। बुधवार को वह बाइक से बसडीला जा रहे थे। अभी वह देवरिया महुवाडीह मार्ग स्थित रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बनकटा मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे कार सवार ने ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक सवार रुदल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही प...