कन्नौज, मार्च 23 -- कन्नौज। जिला चिकित्सालय के निकट जीटी रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर बीते दिनों कार की टक्कर से हुई वृद्ध की मौत के मामले में युवक ने आरोपित कर चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव होगा पुरवा निवासी चंदन कटियार पुत्र बृजेंद्र कटियार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि विगत 8 मार्च को वह अपनी नानी 70 वर्षीय प्रेमवती को मोटरसाइकिल पर बिठाकर जिला अस्पताल से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान वह जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर नानी को उतार कर पेट्रोल लेने लगा। इसी बीच उधर से तेज गति में आ रही बेकाबू कार ने उसकी नानी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.