मैनपुरी, मई 18 -- बाइक से जा रहे दो युवकों को पीछे से आ रही कार ने रौंद दिया। गंभीर हालत में दोनों घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक व कार को हिरासत में लिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र ने दर्ज कराई। फिरोजाबाद के थाना जसराना के ग्राम नगला गेंहू निवासी राजीव कुमार पुत्र स्व. मोहर सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते 8 मई को उसके पिता मोहर सिंह गांव निवासी जगमोहन के साथ बाइक द्वारा करहल शुकरुल्लापुर से मीठेपुर जा रहे थे। शाम 7 बजे के करीब नौरमई स्थित पेट्रोल पंप के समीप पीछे से तीव्र गति में आ रही कार संख्या एचआर 29 बीडी 5207 ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जसवंतपुर सीएचसी से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.