नोएडा, जनवरी 28 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-47 की ट्रैफिक सिग्नल के पास बुधवार शाम कार चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-45 निवासी 27 वर्षीय संजय सिंह आटा चक्की चलाते हैं। वह बुधवार शाम किसी काम से बैटरी से चलने वाली स्कूटी लेकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-47 स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास पहुंचे तो पीछे से आई कार के चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्कूटी सवार संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर से खून बहने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्...