मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में कार की टक्कर से अमरोहा के डिडौली निवासी स्कूटी सवार घायल हो गया। घायल अब्दुल कादिर की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद के पास रहने वाले अब्दुल कादिर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीते 29 नवंबर को दोपहर दो बजे वह रामगंगा विहार स्थित बैंक शाखा में अपना काम कराने आए थे। यहां से लौटन के दौरान प्रेम स्वीट्स के सामने पहुंचे थे तभी कार ने साइड से टक्कर मार दी। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार तलाक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...