कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर। कैंट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार किशोरी व युवक घायल हो गए। मामले में मूल रूप से घाटमपुर के गांव चिल्ली निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह कैंट स्थित 7 एयरफोर्स स्कूल में काम करते हैं। 11 फरवरी को स्कूटी से आलोक मिश्रा की दस वर्षीय भांजी वैष्णवी पाठक को लेकर सैनिक चौराहा गंगापुर कालोनी स्थित उसके घर छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान कैंट में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वैष्णवी की बाएं जांघ की हड्डी टूट गई, जबकि वह घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...