नैनीताल, जनवरी 5 -- नैनीताल। पाइंस क्षेत्र के समीप सोमवार को भवाली रोड पर एक कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में श्यामखेत भवाली निवासी स्कूटी चालक सुनील कुमार गंभीर घायल हो गया। इस बीच कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...