मैनपुरी, दिसम्बर 5 -- मैनपुरी। साइकिल पर सवार होकर मंडी में जा रहे मुनीम की कार की टक्कर से मौत हो गई वहीं दूसरा बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। मुनीम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम जसवंतपुर निवासी 55 वर्षीय अवधेश यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह मैनपुरी की नवीन गल्ला मंडी में बीनू बंसल की दुकान पर मुनीम थे। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे अवधेश यादव घर से साइकिल पर सवार होकर मंडी में आ रहे थे। मैनपुरी इटावा रोड पर साढ़े आठ बजे के लगभग आईसीएल कोल्ड स्टोरेज के निकट एक कार सवार ने लापरवाही व तेजी से चलाते हुए उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक...