हमीरपुर, फरवरी 8 -- हमीरपुर-कालपी स्टेट हाईवे के झलोखर गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से व्यापार मंडल कुरारा के पूर्व नगर अध्यक्ष की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनका साथी घायल हो गया। इससे मृतक के घर कोहराम मच गया। कुरारा कस्बा निवासी शैलेन्द्र गुप्ता उर्फ शैलानी रविवार की शाम को बाइक से अपने साथी मातादीन सविता के साथ पतारा श्रमदान के पास स्थित एक नलकूप से वापस कुरारा की ओर आ रहे थे। तभी पतारा श्रमदान और झलोखर गांव के बीच एक तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे शैलानी और उनका साथी मातादीन घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद शैलानी को मृत घोषित कर दिया। जबकि मातादीन का इलाज चल रहा है। इस घटना से मृत व्यापारी नेता के घर कोहराम मच गया। सदर अस्पताल से...