नोएडा, जनवरी 6 -- नोएडा। सेक्टर-113 थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क के सामने खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल को गया। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाने में दी शिकायत में सलारपुर गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि बीते माह 24 दिसंबर को दोपहर पौने तीन बजे के करीब उनका भाई रोहित अपनी बाइक से सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष वन सोसाइटी चौराहे के पास गया था। बाइक खड़ी कर वह गजराज मार्केट की एक दुकान के सामने खड़ा हो गया। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन आया और रोहित को टक्कर मारकर चला गया। रोहित के सिर और हाथ में चोटें आईं और वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन के चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.