बागपत, फरवरी 1 -- बालैनी। बालैनी-नंगला मार्ग पर पैदल जा रहे वृद्ध को कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।कार चालक के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हबीबपुर नंगला गांव निवासी बबली दो दिन पहले पैदल ही बालैनी स्टैंड पर जा रहा था। जब वह बालैनी-नंगला मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने उसको टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणो ने घायल को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भतीजे की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है पुलिस कार चालक की तलाश में लगी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...