प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- बीरापुर, हिन्दुस्तान संवाद। हाईवोल्टेज विद्युत पोल कार की टक्कर से टूटकर गिर गया। घटना के समय सप्लाई चल रही थी, हालांकि बड़ा हादसा टल गया। टूटे पोल का मूल्य चुकाने की बात मानने पर कार सवार दंपती को जाने दिया गया। पट्टी कोतवाली के रसुलहा निवासी श्रीदेव यादव, पत्नी पुष्पा के साथ शुक्रवार दोपहर ससुराल से होली खेलकर घर लौट रहे थे। फतनपुर थाना के बीरापुर गजरिया रोड पर सड़क किनारे लगे पोल से कार टकरा गई। इससे पोल टूट गया। आसपास के लोग दौड़े और कार सवार दंपती को बाहर निकाला। जिस समय कार टकराई विद्युत आपूर्ति चल रही थी। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। घंटों बाद उपकेंद्र के कर्मचारी पहुंचे और पोल का मूल्य चुकाने की शर्त पर दंपती को जाने दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.