गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- -सिहानी गेट थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारी -कैमरे में कैद हुई घटना, केस दर्ज कर आरोपी चालक को ट्रेस करने में जुटी पुलिस गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार युवक और उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। निजी अस्पताल में भर्ती पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी चालक को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। घूकना मोड़ निवासी योगेश कुमार का कहना है कि बीते 30 दिसंबर की शाम वह अपने बीमार पिता को स्कूटी से डायलिसिस के लिए ले जा रहे थे। जैसे ही वे अग्रेसन भवन के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह और उनके प...