सोनभद्र, जनवरी 4 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में संत कीनानाथ कालेज के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घोरावल रोड निवासी अभिषेक कुमार केशरी ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने भाई के साथ उरमौरा जा रहा था। इसी बीच कार ने उनकी बुलेट बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसके छोटे भाई को गंभीर चोटें आई। पीड़ित का आरोप है कि कार सवार शमशेर बहादुर सिंह व उनके भतीजे ने हादसे के बाद पैसे की मांग की और जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक की चाबी ले ली। पीड़ित की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.