बांदा, सितम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता देहात कोतवाली क्ष्रेत्र के ग्राम फतपुरवा निवासी बृजरानी पत्नी संतोष कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसका 20 वर्षीय पुत्र उमेश अपनी बुआ की लड़की की गोद भराई के कार्यक्रम में ग्राम पचनेही गया था। बीते दिनों ग्राम पचनेही से अपने गांव लौटने को पचनेही बस स्टैंड के पास बस का इंतजार करते समय फूफा सत्यस्वरूप व उनका 17 वर्षीय बेटा यशवंत भी आ गए। उसी समय बांदा से तिंदवारी की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। उमेश व यशवंत गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर चोट आने से उमेश की मौके पर मृत्यु हो गई। यशवंत को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.