फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- शमसाबाद, संवाददाता। कार की टक्कर लगने से मोपेड सवार दो युवक घायल हो गये। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुयी है। तेज रफ्तार कार पंचर हो गयी थी जो अनियंत्रित होकर मोपेड से टकरा गयी। ऊधौपुर निवासी सूरज ढाईघाट के माघ मेले से लौटकर रुपये निकालने के लिए जा रहे थे। वह टक्कर लगने से घायल हो गये। दूसरी बाइक सवार मुरली नगर निवासी कमलेश भी कार की चपेट में आ गया । इससे वह भी घायल हो गया। सूरज का पैर टूट गया है जबकि कमलेश के चोटें आयी हैं। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये हैं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और उसके चालक को निगरानी मे लेकर थाने भेज दिया। गंभीर घायल सूरज का इलाज किया गया और उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.