नोएडा, दिसम्बर 1 -- नोएडा, संवाददाता। खोड़ा तिराहे के पास कार की टक्कर से ठेले संचालक मामा-भांजे समेत पांच लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों का उपचार कराया। ठेले संचालक के बहनोई ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-62 निवासी दयानंद ने पुलिस को बताया कि उनका साला सुजीत गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में रहता है और ठेला लगाता है। सुजीत और साढ़ू का लड़का किसान कुमार शनिवार रात ठेला लेकर आ रहे थे। खोड़ा तिराहे के पास कार चालक ने ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में सुजीत, किसान के साथ-साथ राजेश, विजेंद्र, मोहम्मद आहद घायल हो गए। लोगों ने सभी को नजदीक के अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। दयानंद ने कार चालक के खिलाफ वाहन नंबर के आधार पर शिकायत दी। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.