गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, विजयनगर सेक्टर-12 में रहने वाले राजेश ने बताया कि 29 नवंबर की शाम उनकी पत्नी किरण और सात वर्षीय बेटी अंशिका डीएवी चौकी से चरण सिंह कॉलोनी की ओर जा रहे थे। उसी समय पीछे से कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बेटी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। एसीपी का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी भी खंगाल...