लखनऊ, फरवरी 7 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर में बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई। बच्ची बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर बताई। नटकुर गांव निवासी सोनी (30) अपनी बेटी प्रियंका (9) को गौरी बाजार स्थित हीरलाल यादव बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा चार की छात्रा है। परिजनों ने बताया कि सोनी रोज की तरह बेटी को छोड़ने शनिवार की सुबह भी जा रही थी। इस दौरान आलमबाग की ओर से सफेद रंग की एक इंडिका कार तेज रफ्तार से आई। कार को अपनी ओर आता देखकर सोनी ने बेटी को डिवाइडर की ओर फेंक दिया। जिससे बेटी बाल-बाल बच गई। तेज रफ्तार कार ने सोनी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। हादसे में सोनी घायल हो गई। घटना को देखकर र...