नोएडा, फरवरी 22 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने जा रही दो वैन में टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान एक घायल महिला की मौत हो गई। अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मामले में मृतक या घायल के परिजनों ने अभी तक सेक्टर-39 थाने में शिकायत नहीं दी। पुलिस के मुताबिक बदायूं जिले के रिसौली गांव निवासी एक परिवार दिल्ली के संगम विहार में शादी समारोह में शामिल होने आया था। शनिवार को शादी संपन्न होने के बाद परिवार के 12 लोग दो अलग-अलग ईको वैन में सवार होकर वापस बदायूं लौट रहे थे। जब वे सेक्टर-82 पुलिस चौकी के सामने पहुंचे तो तड़के ढाई बजे के करीब पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले एक फॉर्च्यूनर और ब्रेजा में टक्कर मारी और फिर आगे चल रही दोनों ईको वैन में ज...