मथुरा, दिसम्बर 3 -- थाना हाइवे के अंतर्गत आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार शाम ट्रंक होटल के सामने कार की चपेट में आने से पैदल जा रही महिला की मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे गांव नौगांव, हाइवे निवासी मीरा (45) हाइवे होकर पैदल जा रही थी। हाइवे पर आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर होटल ट्रंक के सामने पैदल जा रही मीरा को पीछे से आये कार चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इसके चलते मीरा की मौके पर ही मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने करीब चार बजे पुलिस को सूचना दी। इस दौरान गुस्साये लोगों ने हाइवे पर दोनों लेन पर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि पुलिस घटना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची। लोग...