गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल परिसर में मंगलवार को इलाज कराने आई महिला को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इस संबंध में महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। सिहानी चुंगी निवासी 30 वर्षीय सीमा सुबह करीब 10 बजे अपने भाई का इलाज कराने के लिए एमएमजी अस्पताल आई थी। पर्चा बनवाने के बाद वह भाई को ओपीडी में ले जाने के लिए व्हीलचेयर लेने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। वहां मौजूद लोगों और स्टाफ ने सीमा को इमरजेंसी में पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। गाड़ी चालक नंदग्राम निवासी सुलेंद्र चौधरी ने खुद को पुलिस का रिटायर्ड दरोगा बताया। वह नातिनी को टीका लगवाने के लिए आए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...