लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ। ड्यूटी पर आ रही स्कूटी सवार महिला आरक्षी को पीजीआई थाने के सामने एक तेज रफ्तार कार टक्कर मार कर निकल गई। हादसे में महिला आरक्षी का दाहिना पैर फ्रेक्चर हो गया। स्कूटी व मोबाइल टूट गया। उन्हें एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया है। प्रतापगढ़ के हथिगवां कुरावां बाग निवासी व हालपता लखनऊ के पीजीआई स्थित एकता नगर निवासी महिला आरक्षी विनीता सरोज इस वक्त पीजीआई कोतवाली में तैनात हैं। विनीता के मुताबिक एक जनवरी को वह थाना में पहरा ड्यूटी के लिए स्कूटी से आ रही थीं। जैसे ही वह कोतवाली के गेट पर पहुंची, तभी कट से मुड़ते समय कार उन्हें टक्कर मार कर निकल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.