गौरीगंज, फरवरी 1 -- अमेठी। अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार बुआ-भतीजा घायल हो गये। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू की है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा निवासी जमशेर अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा आसिफ बाइक से अपनी बुआ शम्मो को बैठाकर गौरीगंज से अमेठी की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह बारामासी के आगे पेट्रोल पंप के करीब पहुंचा तभी एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बुआ-भतीजा दोनों घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां शम्मो को एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। जबकि आसिफ का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.