फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- शिकोहाबाद में एटा रोड पर मां अंजनी स्कूल के पास सड़क पार कर रहे एक बालक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।उपचार के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। आनंद 7 पुत्र दयाराम निवासी परवेज नगर थाना विसौली जिला बदायूं हाल निवासी मां अंजनी होटल के पास एटा रोड, मंगलवार की रात सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एटा की ओर से आ रही एक ब्रेजा गाड़ी ने बालक को टक्कर मार दी। जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...