सहारनपुर, फरवरी 19 -- विपरीत दिशा से आ रही कार की टक्कर लग जाने से बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। वहीं आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। गुरुवार को दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर पांडूखेड़ी गांव के पास गांव ओलरा निवासी करीब 24 वर्षीय अंशुल पुत्र बृजपाल बाइक से एक युवती के साथ नानौता की ओर आ रहा था। जैसे ही वह पुराना सल्फर के निकट पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...