कौशाम्बी, जनवरी 11 -- करारी कस्बे के चमनगंज मोहल्ला निवासी आशुतोष पेशे से प्राइवेट शिक्षक हैं। रविवार की सुबह वह बाइक लेकर घर से स्थानीय चौराहा जा रहे थे। चौराहे पर पहु़ंचते ही विपरीत दिशा से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे शिक्षक घायल हो गए। उनको पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सिर पर गंभीर चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...