सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी एक युवती गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसको आनन फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां उसका उपचार जारी है। मछरेहटा के श्यानपुर निवासी महेश मौर्या अपनी पुत्री खुशबू के साथ अपनी रिश्तेदारी पीतमपुर आए थे। शनिवार को वह अपने घर लौट रहे थे तभी इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके की काजीकमालपुर चौकी क्षेत्र के बेलगवां गांव के पास सीतापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में खुशबू बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही महेश के भी चोटें आई हैं। एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...